Sunday, December 31, 2017

छद्म धर्मनिरपेक्षता

देश मेरा है धर्मनिरपेक्ष
लोग यहाँ है बटे हुवें,
बडी बडी बातें मूल्योंमे
समाज मन है छटे हुवें

जैसी कथनी, वैसी करनी
बस यूंही लिखते हो क्या?
इसी लिये मैं पूछ रहा हूँ
जाति आपने छोडी क्या?

आरक्षण मिलता हो तब तो
हूँ मैं ढिमका जाती का,
और नही हो रहा गुजारा
तो मैं पिछडे जाती का

मैं बतलाता मेरी जाती
इसमे कोई हर्ज नही,
बतलाए कोई और वोही
दे मुझे सुनाई तर्ज कोई

क्यों इस तरह दोगला हूँ, या
कान मेरे बजते है क्या?
इसी लिये मैं पूछ रहा हूँ
जाति आप ने छोडी क्या?

गैर जाती मे बोलो कितनी
बेटी ब्याही जाती है?
ब्याहना चाहें ऐसे कितने
लडके मारे जाते हैं?

जो चाहता है जाती हटे
उसकी भी जाती खोजते है,
ऐसे बिरले भाईबंद जाती
को खुद सहेजते है

फिर भी रखिये याद सदा
के देश है अपना धर्मरहित,
शायद कहते कहते समझूं
मतलब इसका गर्भगहित

आज का शब्द है- इति!!

साल सत्रह कुछ पलों मे
हो चलेगा अब इति,
आगमीत इस साल मे
पाये सभी हम सन्मती

चल पडे है हम सदा से
सब को होना है इति,
जगत की यह रीत है
छूटा कहाँ कब को मती?

संग छोडो व्यसन का
पहूँचाय जो हमको क्षती,
साथ आयेगी हमारे
अब तो बस सत्संगती

क्यों बिदेसी संस्कृती मे
हम ढले अब तक भला?
मूषकों के घर में करता
सांप क्या उनका भला?

श्रेष्ठतम इस भरतभू मे
जन्म ज्यूं हमने लिया,
नाम हो इसका करे कुछ
व्रत ये है हमने लिया

Sunday, December 24, 2017

सांताक्लॉज - एक विडंबन

क्रिसमस च्या पूर्वसंध्येला सुचलेली ही रचना.
जरूर वाचा.

चाल
सुप्रसिद्ध गीत - शांताबाई यावर आधारित.
(श्रीमान संजय लोंढे यांची विनम्रपणे माफी मागून)

आपणासमोर प्रस्तुत-

सांताक्लॉज, सांताक्लॉज,
सांताक्लॉज, अरे सांताक्लॉज

रूपाची वाण, दिसं भयाण,
लाखात भयाण, कम्बर कमान,
वाकडी मान, मारतो चकरा,
करितो नखरा,
इकडून तिकडं मारीतो चकरा,
चकरा-नखरा, चकरा-नखरा,चकरा-नखरा
सांताक्लॉज, सांताक्लॉज,
सांताक्लॉज, अरे सांताक्लॉज

तेरा ये जलवा,
येशूचा भुलवा,
लोकायचा कालवा,
जीवाला झुलवा,
पोरायले बोलवा,
समद्याले बोलवा
कालवा-हलवा, कालवा-हलवा, कालवा-हलवा"
सांताक्लॉज, सांताक्लॉज,
सांताक्लॉज, अरे सांताक्लॉज

अटक मटक म्हाताऱ्या भटक,
पांढरे फटक वाऱ्यानं उडती केस झटक
भटक-झटक, भटक-झटक,
भटक-झटक, भटक-झटक,
सांताक्लॉज, सांताक्लॉज,
सांताक्लॉज, अरे सांताक्लॉज

फिरून येतोय गरागरा,
गिफ्ट देतोया भराभरा,
हिरोच दिसतो जरा जरा,
म्हातारा आहे ह्यो खराखुरा
सांताक्लॉज, सांताक्लॉज,
सांताक्लॉज, अरे सांताक्लॉज


दि. 24 दिसम्बर 2017

रविवार

© मंगेश पैंजणे 

कोल्हापूर

9422878769


Thursday, November 16, 2017

मौका

नकार मे भी छुपा हुवा
मौका मैं देख पा रहा हूँ,
उम्मीद पे दुनिया कायम है
आशा पे जिये जा रहा हूँ

वैसे तो खस्ता हाल हूँ मैं
इसका कारण भी मैं ही हूँ,
पर लूंगा उंची उडान के
पंखो मे ताकद मैं ही हूँ

खींचो मुझको, पर काट दो या
कर दो मेरी बदनामी तुम,
पर मेरी काबिलीयत को क्या
नाकारा कर पाओगे तुम

मन मेरा विचलित कर के
कुछ कार्य मेरा ढह पाओगे,
पर मेरा मन तो झरना है
पानी को रोक न पाओगे

दि. 6 जनवरी 2018

शनिवार
© मंगेश पैंजणे 
कोल्हापूर
9422878769

Wednesday, November 15, 2017

जुडना

यह कौन बता सकता यारों
जुडना नसीब मे किससे है,
औ पता नही हमको यह भी
संगत यह कितने दिन की है

मेरा प्रयास कुछ हो दुनिया
खुद के आँखो से देखे है,
मैं लाख भला चाहूं सबका
वह खुद के मन से आँके है

मैने भी मन को बना लिया
जुडना अब किसीं और से है,
चाह के भी रोक ना पाउंगा
अब नया दौर आने से है

जब तक था दाना पानी लिख्खा
तब तक ही रुक पाया हूँ,
अब नही रुका जाएगा के
मैं ही बाहर से आया हूँ

अच्छाई से जो दिया साथ
मैने ना अखरता लिया कभी,
जो कुछ भी मेरे पास पडा था
खुल्ले मन से दिया सभी

पर शायद मुझमे कमी कोई
अनजाने से ही रही कहीं,
और इसीलिये जुडना औरों से
मेरे लिये अब रहे सही

दि. 6 जनवरी 2018
शनिवार
© मंगेश पैंजणे 
कोल्हापूर
9422878769

Friday, November 10, 2017

धुंध

यह धुंध पडी है दिल्ली मे
क्या सचही मे वह कोहरा है,
मुझको लगता है साजिश का
तह गहराई से गहरा है

इस धुंध के कारण हम मित्रो
इतिहास हमारा भूल गये,
यह धुंध चढाई जिसने उनके
बोलो पर हम झूल गये

हस्तिनापूर था यही कभी
यह नाम भी अब तो नही बचा,
नाम तो क्या राहों ने भी 
आक्रांताओ का स्तवन रचा

अब तक दो सहस्र सालों मे 
कितने आक्रामक आए थे 
इन सभी बिदेसी लोगों ने 
यह बीज विषैले बोए  थे 

दूजे जयचन्द यहीं के थे
जिसने शत्रु का साथ दिया,
अपने छोटेसे स्वार्थ के कारण
भारत माँ का घात किया

भारत मे जाती कर्म से थी
पर आपस मे था मेल बड़ा,
ना चोरी थी, न भिखारी थे
मेकॉले भी था लुब्ध खडा

उनकी शिक्षा ने प्रथम हमारे
स्वत्व का पूर्ण विनाश किया,
फिर जाती की धुंदली रेखा मे
भेद ने सत्यानाश किया

जाती मे बांटो, राज करो
यह नीति बिदेसीयों की है,
सत्ता के प्यासे लोगों की यह
प्यारी राजनीति भी है
 
इन जयचंदों के पूतों ने 
बीजों को वृक्ष का रूप दिया 
इनहि विषाक्त वृक्षोंने मित्रों
धुंध को अब निर्माण किया

Thursday, November 9, 2017

सम्मान

तुझसे ही सम्मान है माँ
तुझसे ही यह जिंदगी,
इसलिये करता सदा से
आपकी मैं बंदगी

बात जब आती है माता
आप के सम्मान की,
शीश हाजिर है, बिना
परवाह अपने जान की

मातृसेवा मे अगर यह
जान भी दे पाऊँ मैं,
उच्चतम सम्मान को पा
धन्य ही हो जाऊँ मैं

हाँ यही सम्मान है माँ
मैं इसीको मानता,
जिंदगी क्या मौत क्या 
अब मैं नही पहचानता

Monday, November 6, 2017

बेहद

मित्रों,
वंदे मातरम 

दीपावली छुटटी के पश्चात आज बहुत दिनो बाद कुछ लिख पाया हूँ। सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिया गया आज का शब्द बेहद - इस कविता मे हर अंतरे मे प्रयुक्त है। 
प्रस्तुत कविता मे मैंने देश मे जो भी बेहद शुरू है और जो होना चाहिये उसे दिखाने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।


कविता :- बेहद
अभिव्यक्ती स्वातंत्र्य दिया है
हो पाये हम व्यक्त सही,
हद को लांघ बोल जाते
नेता गण यूंही सुनी कही

निष्कासित होते जो नित नित
देशबंधू वह दिखे नही,
रोहिंग्या मे बेहद आस्था
दिखलाते वह थके नही

बेहद बेशर्मी पाली है
कद्दावर नेताओं ने,
न्यायालय तक जाते ऐसे
सिब्बल, भूषण औ कितने

बेहद शर्म हमे आती
न्यायालय खुलते आधी रात,
आतंकी जी उठे चाहती
न्यायदेवता सारी रात

बेहद निर्ममता से मारा
जिसने निर्दोषों को भी,
खत्म करे वह जीकर उनके
बाकी परिपोषों को भी

ऐसे बेहद दुष्प्रचार से
घिरा पडा यह देश मेरा,
पुनः व्यक्तिनिर्माण करें
आओ सोचे हम जरा जरा

जब तक बेहद आत्मियता से
चाहें मातृभूमी को हम,
नाकारा इन्सां की मन्शा
नाकारा कर पाये हम

सोमवार

दि. 6 नवम्बर 2017 
समय  दोपहर 02:09 बजे

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर

Saturday, October 28, 2017

लाज

मित्रों,
वंदे मातरम 
आज फिरसे बहुत दिनो बाद कुछ लिख रहा हूँ। सुमित जी अवस्थी के द्वारा पिछले दिनो दिया गया एक शब्द रहा "लाज" - इस कविता मे प्रयुक्त है।
प्रस्तुत कविता मे मैंने देश की
ख्यातिप्राप्त अभिनेत्री विद्या बालन जी ने देश के जवान के प्रति जो विवादित बयान दिया है, उस का विवेचन करने का प्रयास किया है।तो जरूर पढ़िएगा। आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

लाज, यह क्या होत है
मैं नही पहचानती,
लाज बेचूं मैं तभी
जनता मुझें है जानती

मैं रहूं निर्वस्त्र भी
शर्म आपही पालिये,
गर लगे लज्जा तो आँखे
मून्द खुद ही डालिये

हाँ दिखाकर तन मेरा
आकृष्ट जग कर जाऊंगी,
सैनिकोंपर बोल के मैं
ही तवज्जो पाउंगी

चित मेरी औ पट भी मेरी
मन मेरा मैं जो करूं,
आप दर्शक हो सभी
आप बस देखा करो

दि. 9 नवम्बर 2017
गुरुवार
© मंगेश पैंजणे 
कोल्हापूर
9422878769

Saturday, October 14, 2017

हमसे सीखे

मित्रो,
वंदे मातरम,

गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजकारण जोरों पे है।
और राष्ट्रीय पक्ष काँगेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी तुफानी दौरे मे तुफानी भाषणबाजी कर रहे है। उनके जैसे बनना हर काँग्रेस कार्यकर्ता का सपना हो सकता है।
तो यह कविता उन्ही के विगत यादों को संजोते हुए उन्ही को समर्पित है।

बेमतलब की बातें
करना हमसे सीखे,
महिला शौचालय मे
जाना हमसे सीखे

बिनब्याहे रहना हो
वो भी हमसे सीखे,
आलू की फॅक्टरी
लगवाना हमसे सीखे

शॉर्ट मे लडकी देखे
कैसे हमसे सीखे,
फर्जी हिंदू बनना
कोई हमसे सीखे

मनरेगा को कुछ भी
कहना हमसे सीखे,
पुरुष को महिला कहके
बुलाना हमसे सीखे

जीजा को कद्दावर
करना हमसे सीखे,
रहना महिनों तक
विदेश मे हमसे सीखे

बार बार मुँह के बल
खाना हमसे सीखे,
पार्टी को खुद ही
दफनाना हमसे सीखे

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769

Wednesday, October 11, 2017

संघ और शॉर्टस

मित्रों,
वंदे मातरम्,

कुछ अलग रंग की मेरी यह रचना।
समझने वालों को इशारा काफी है।
पढीये।

ना संस्कृती ना भावना
हाँ मन मे मेरे खोट है,
जब भी दिखे महिला मै सोचू
तन पे उसके शॉर्ट है

हाँ भैंस मेरे अकल की
घास ही नित चरत है,
अब खुदही मैं यह मानता
हाँ बुद्धी मेरी शॉर्ट है

जनता करे हडताल या
फिर देश खस्ताहाल है,
मेरी दिवाली, मैं विदेशों
मे रहूं खुशहाल है

सत्ता मुझे है लताडती
औ पक्ष तो कंकाल हैं,
हाँ तभी मैने जातिगत
बनवा दिया ये बवाल है

टूटे ये जनता जाती मे
संसाधनो की हानी हो,
मेरा कहाँ कुछ जात है
सत्ता मुझे बस प्राप्त हो

जनता नही, यह देश
टूटे मैं नही चिंता करूं,
अलगाववादी भावना
नित फले यह मन्शा करूं

मेरा यही इतिहास है
और यही मेरा वर्तमां,
इस मन्त्र से दशको थी
सत्ता यही मेरा आशियाँ

©मंगेश पैंजणे,
कोल्हापूर,
9422878769

Sunday, October 8, 2017

चाँद

चाँद मेरा तू ही है
और चाँदनी भी तू ही है,
जो दिया तूने दिया
जीवन मेरा अब तू ही है

हाँ यहाँ मैंने भी देखा
जी लुटा गैरों पे ही,
क्यों द्रवे उनका कलेजा
यूं सदा औरों पे ही

इसलिए आराध्य जीवन
का मेरे अब तू ही हैं,
हाँ मेरा भगवन्, मेरा जीजस्,
मेरा रब तू ही हैं

राष्ट्र ही करता सदा
जीवन में सबके रोशनी,
चाँद जैसे प्यार से धरती
पे डाले चांदनी

दि. 15 जनवरी 2018

सोमवार
© मंगेश पैंजणे 
कोल्हापूर
9422878769

Wednesday, October 4, 2017

प्रेम

हाँ प्रेम से है दुनिया कायम
सब ने नित ही यह माना हैं,
इंसानियत है प्रेम इसे
हिंदुत्व ने ही पहचाना हैं

अतिथी देवता सदा समझे
प्याऊ प्यासे को दे पानी,
इन्सां तो क्या भारत मे पंछी
भी पाते दाना पानी

इस प्रेम का एकही मतलब
जाने आज की यह दुनियादारी
पर प्रेम के सारे सच्चे रूप
दिखाए भारतभू प्यारी

खुद भूखा रहकर बच्चों को
खाना देने की जो सोचे,
ऐसे माँ-बाप यहाँ घर घर है
प्रेम जो बच्चोंपर सिंचे

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
919422878769

Sunday, October 1, 2017

विजय

विजय हो, सत्य की, देश मे, यूं सदा,
हो पराजित सभी देश की आपदा

हाँ लगे देर ही जीतने मे इसे
पर ना हो च्युत कभी सत्य फिर झूठसे

है ये इच्छा अगर मन ने हम सबही के
संग रहना हमे मिलके सच्चाई के

जातिगत भावना झूठ भडकायेगी
वो प्रजा मे सभी फूट डलवाएगी

आपसी मेल  हो हम औ तुम मे सदा
फिर न आ पायेगी देश मे आपदा

दि 18 अक्टूबर 2018
विजया दशमी

परछाई

मुश्किल मे साथ सभी छोडे
उक्ती को अब पिटना होगा,
जीवन भर परछाई बनके
इस देश पे मर मिटना होगा

देखे हम सब जीवन मे
अपने साथ नही रह पाते है,
और साथ रहे जो जीवनभर
हम उसको जान न पाते है

आँखोपर जो पट्टी बांधी
उसको तो अब हटना होगा,
जीवन भर परछाई बनके
इस देश पे मर मिटना होगा

यह देश हमे देता सबकुछ
हम उसको क्या कुछ देते हैं?
उसकी रक्षा का भाव जगे
अग्रीम पीढी यूं संजोते हैं

दि. 1 अक्तूबर 2017
रविवार

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769

Friday, September 29, 2017

मातृभू की आरती

मित्रों,
वंदे मातरम 

सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिये गए शब्दों पर आधारित मेरी कविता आज 3 दिनों के बाद पोस्ट कर रहा हूँ। आज के इस कविता मे  पिछले  3दिनों के शब्द प्रयोग मे लिए है।
आज की मेरी कविता आरती की बन गई है। शब्द थे आरती, प्रार्थना और अर्चना। वैसे तो आरती शब्द को ले कर एक साधारण कविता बनाना चाहता था मई, मगर कब पहली पंक्ति दूसरी और दूसरी पंक्ति पहली हो गई और कविता की आरती बन गई, मुझे पता भी नहीं चला।
और एक बताने योग्य बात यह की कल 29 को जब मैंने आरती पूरी की तब मेरी बहन, कु.चारुशिला जी ने मुझसे कहा, की नौ दिनों के देवियों के नाम के साथ नौ दिनों का जिक्र इस आरती मे हो ही गया है तो क्यों न विजया दशमी का भी उल्लेख इसमे न हो? दूसरे दिन सुमित जी द्वारा 30 तारीख को शब्द आया विजय। और मेरे बहन की वह इच्छा पूरी हो गयी। आरती के अंतिम चरण मे मैंने दशमी को अधोरेखित करने हेतु विजय शब्द का प्रयोग भी कर लिया है।
तो पढ़िएगा आज की यह रचना। आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

 

मातृभू की आरती



नित्य दे आशीष हमको
माँ हमारी भारती,
हाँ चलो हम सब करें अब
मातृभू की आरती

शैलपुत्री है यही के
सैकड़ो परबत यहाँ,
और यही है ब्रम्हचारिणि
जैसे के यह साध्वियाँ,
ज्ञान दे, हम को सुधारे
इसके हम विद्यार्थी,
हाँ चलो हम सब करें अब
मातृभू की आरती

चंद्रघण्टा यूं के इस्रो 
यान भेजे चांद तक,
कूशमांडा जगत के
निर्माण की दे इक झलक,
शीर्ष पद हो प्राप्त इसको
ये हमारी चाह थी,
हाँ चलो हम सब करें अब
मातृभू की आरती

यह हमारी स्कंदमाता
मोक्ष इसके चरण मे,
कष्ट हो सब दूर इस
कात्यायनी के स्मरण मे,
कालरात्रि रूप मे 
अवगुण को यह संहारती 
हाँ चलो हम सब करें अब
मातृभू की आरती

यूं महागौरी  महत्तम
क्षेत्र पूर्ण लुभावना,
सिद्धीदात्री यूं सुने यह
प्रजा की हर प्रार्थना,
अर्चना कर प्राप्त कर ले
हम सभी अब सद्गती,
हाँ चलो हम सब करें अब
मातृभू की आरती

गर बनें हम यूं उपासक
नित्य प्रार्थे  मात को,
शत्रू  सच मे देख लेगा
होत उसकी मात को,
विजय बन यह मातृभू
हम सब मे तब संचारती 
हाँ चलो हम सब करें अब
मातृभू की आरती


शुक्रवार - शनिवार
दि. 29 और 30 सितम्बर 2017
समय  11:17 बजे
नवरात्रि - नवम दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर

Wednesday, September 27, 2017

कविता - हाँ, है आसक्ती

मित्रों,
वंदे मातरम 

सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिया गया शब्द, आसक्ति - इस कवितामे उपरोधिक भाव से प्रयुक्त है।
प्रस्तुत कविता मे मैंने किसी देशभक्त की देश के प्रति आसक्ति को दिखाने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

कविता - हाँ, है आसक्ती

हाँ मैंने माना दुख का कारण
मूल रूप है आसक्ति,
गर हो आसक्ति ईश्वर के प्रति
सफल जन्म, पाये मुक्ति

मैंने तो माना है ईश्वर
अपने इस राष्ट्रपुरुष ही को ,
मै सदा रहूँ आसक्त इसी से 
अर्पण कर दूँ तन मन को 

मै क्यों न करूँ जीवन अर्पण
यह मेरा भाग्यविधाता है,
जल और अन्न आजीवन
यह ईश्वर मुझको ज़्यू देता है

आश्वस्त सदा खुशहाल ज़िंदगी
निर्भय हो कर जीता हूँ,
हो धन्यभाग इस मातृभूमी के
हित मे कुछ मै कर पाऊँ

पिछले कितने सालों मे कितने
आक्रमणों से जुंझे हम,
चाहते रोहिङ्ग्या को आश्रय दे
क्यों अब तक ना बूंझे हम 

पुरखों के शौर्य कर्म के कारण
मातृभूमि यह पायी है,
आंखे उनकी देंगे निकाल
जिसने भी नजर लगाई है 

सालोंतक लड़कर विपदा से
हमने नित पायी यह शक्ति,
अब भूमी रहे आपत्ति रहित
इतनी बस हमको आसक्ति 

रविवार
दि. 24 सितम्बर 2017
समय रात्रौ 11:17 बजे
नवरात्रि - पंचम दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर
 

Tuesday, September 26, 2017

कविता - सिर्फ उपलब्धि हमसे, तो ......

मित्रों,
वंदे मातरम 

पिछले दिनो देश की परराष्ट्र मंत्री श्रीमति सुषमा स्वराज जी ने UNO मे भारत का पक्ष बड़ी अच्छी तरह से रखा। और पड़ोसी देश पाकिस्तान का दहशतवाद पर ओढा नकाब फाड़ दिया। निश्चित रूप से देश हित की यह बात हुई। तो यह बात रखते हुए मा. मंत्री जी ने कहा की हमने पिछले साठ सालों मे बहुत सारे आविष्कार किए, जनता के आरोग्य सेवा मे इजाफा हुवा, वगैरा वगैरा। तो यह सुन के विपक्ष नेताओं का मन बड़ा विभोर हो उठा। इस प्रगति के लिए वह खुद ही अपनी पीठ थपथपाने लगे। मगर इसी समय मे बढ़े भ्रष्टाचार, आतंकवाद के लिए खुद को जिम्मेदार वह कभी मानेंगे नहीं। तो यह आईना मैंने इस कविता मे उन्हे दिखाने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

कविता - सिर्फ उपलब्धि हमसे, तो ......

हाँ है उपलब्धी पायी
आझादी के सत्तर सालो मे,
पाया है इसको मेहनत से
भारत के रहनेवालो ने

लेने की श्रेय मची है देखो
होड पार्टीयों मे कितनी,
सब कहेते उपलब्धी हमसे
तो भ्रष्ट व्यवस्था क्यों इतनी

जब जब दी कोई योजना
उसमे किया तुम्ही ने घोटाला,
देश का भला इकाई, खुद का
भला दस गुना कर डाला

जनता थी आकृष्ट तुम्ही से
थी वह तुमसे ही प्रेरित,
भ्रष्टाचार हो चला वर्धित
झूठ हो उठा प्रतिबिम्बित

करते सच्चे मन से सेवा
होते सेवक ज्युं सही भले,
आदत थी मेवा खाने की, क्यों
तुलना करने को निकले

तुलना करने की है जल्दी
तो समय जरा ढल जाने दो,
होने दो सत्तर साल जरा
तुम बराबरी हो जाने दो
 
है रुकने की हिम्मत इतना
तुम रुक ना सकोगे बाबूजी,
खा सालों से पिछले हांथो
कबके हो गये तुम खाबूजी

देते हो दुहाई लोकतन्त्र की
लोकतन्त्र तुम क्या जानो?
परिवारवाद से बंधे हुवे
प्रत्याशित को तुम ना मानो?

ना माने पी. एम. को अपना
पुछें तो कहोगे माने है,
करनी और कथनी मे अंतर
करनी कुछ और बखाने है

मंगलवार
दि. 26 सितम्बर 2017
समय रात 09:24 बजे
नवरात्रि - पंचम दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर


कविता - संतुष्टि और तृप्ति

मित्रों,
वंदे मातरम 

सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिये गए शब्दों पर आधारित मेरी कविता आज दो दिनों के बाद पोस्ट कर पा रहा हूँ। आज के इस कविता मे  पिछले दो दिनों के शब्द प्रयोग मे लिए है। कल और आज के दो शब्द, संतुष्टि और तृप्ति - इस कवितामे उपरोधिक भाव से प्रयुक्त है।
प्रस्तुत कविता मे मैंने बदलाव को होने वाले विरोध का समाचार उपरोधिक भाषा मे लेने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

कविता - संतुष्टि और तृप्ति

मिल गयी संतुष्टि हम को
ला के इस बदलाव को,
है कठिण कैसे सहे मन
के द्विधा इस भाव को

थे सभी चेहरे कलंकित
मूर्त अंधियारा घना,
एक चेहरा टिमटिमाया
सबका वह दीपक बना

हाँ किया आगे सभी ने
दे के मत उस दीप को,
और चाहा दे मिटा सदियों
के इस अभिशाप को

हाँ बड़ी थी भ्रष्ट सारी ही
व्यवस्था इस कदर,
घूसखोरी और आतंक
से था इन्सां दर बदर

चाहते दुर्दान्त अंधियारा
हटे दो क्षण मे ही,
पर ना सोचे क्या बनी है
यह व्यवस्था पल मे ही

गर बनी है दूर्व्यवस्था
ले समय दशकों कईं,
हो सभी अलबेल यह
वर्षों मे तो मुमकिन नही

दीप है छोटा बहुत, पर
तम हटे सब सोचता,
कार्यतत्पर है वो, सच्चे
दिल का उसको वास्ता

पग उठा पहला दिशा मे
लक्ष काफी दूर है,
बस! मिली इतने मे तृप्ति
क्यों के हम मजबूर है !

मंगलवार
दि. 26 सितम्बर 2017
समय रात 09:06 बजे
नवरात्रि - पंचम दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर


Sunday, September 24, 2017

कविता - अजब विरक्ती

मित्रों,
वंदे मातरम 

सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिया गया आज का शब्द है विरक्ति। सुमित जी के इस शब्द का अर्थ मैंने आज अलग रूप से लेते हुवे आज की यह रचना तैयार की है।
प्रस्तुत कविता मे मैंने दो सहस्त्र वर्षों से भारतीय समाज की "मै नहीं" भावना का जो विपरीत परिणाम भारतीय उपखंड पर पड़ा है, उसका ऊहापोह किया है। समाज मे रहते हुवे उसी समाज को मुझे कुछ देना भी मेरी बाध्यता होती है, इसी बात को हमारा समाज बार बार भूल जाता है और खुद को संकट मे डाल बैठता है। तो इस संकट की घड़ी मे हमे कैसे साथ रहना है, इस बारे मे भी मैंने मेरे अल्प मती से सुझाव देने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

कविता - अजब विरक्ती

हाँ सदा से है विरक्ती
भारती जनलोक मे !
क्यों बदलती भरतभूमी
पुनःपुनः परलोक मे  ?
 
तीन टुकड़ों मे यूं बटकर
हम न समझे आज तक,
समझ आएगी पचासों
हो न जाए जब तलक !

क्यों अहिंसा इन रगों मे
कूटकर है यूं भरी,
चलके बापू की पदों पर
शूरता कब की मरी 

है सहिष्णु या भुलक्कड़
ये हमे है देखना,
क्या ये दोनों गुण हमारी
खत्म करते चेतना 

हो प्रताड़ित भगिनी, बंधू
पर धरम के हो चले,
मै हूँ सुख मे आंख मूँदे
कुछ भी हो, कुछ भी जले

शौर्य का आशीष मांगे
आज माता शक्ति को,
खड्ग ले हम हाथ में औ
दे भगा हर शत्रु को

है अजब सी यह विरक्ति
क्या हो इससे फायदा,
ना पुनः खंडित हो भूमी
कर दो ऐसा कायदा

शनिवार
दि. 23 सितम्बर 2017
समय रात 11:59 बजे
नवरात्रि - तृतीय दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर


Friday, September 22, 2017

शक्ती और भक्ती

मित्रों,
वंदे मातरम 

सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिये गए शब्दों पर आधारित मेरी कविता आज दो दिनों के बाद पोस्ट कर पा रहा हूँ। आज के इस कविता मे  पिछले दो दिनों के शब्द प्रयोग मे लिए है। आज का प्रयास प्राय: थोड़ा कठिण ही था।
आज की मेरी कविता एक नए छंद मे निबद्ध की गई है। शब्द थे शक्ति और भक्ति। इन दिनो जितनी भक्ति से मै काव्य शक्ति की आराधना कर रहा हूँ, उतनीहि तीव्रता से यह दो शब्द मुझे काव्य विषय की ओर लिए चले गए। और आज की यह रचना तैयार हो गई।
प्रस्तुत कविता मे मैंने काव्य की महती को गाने का प्रयास किया है। इसी सिलसिले मे आज की कविता का ध्रुवपद - संकल्पना के लिए, प्रथम चरण - नारी शक्ति के लिए, द्वितीय चरण आचार्य शक्ति के लिए,
तृतीय चरण पत्राचार्य शक्ति के लिए, चतुर्थ चरण राजकीय शक्ति के लिए और अंतिम चरण सद्भावना शक्ति के लिए समर्पित किया है।  उपरोक्त हर क्षेत्र मे उच्च स्थान प्राप्त कवी हस्तियों का नामोल्लेख करने का साहस भी इस कविता मे किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

कविता - ॥ शक्ति और भक्ति ॥

हाँ बडी, शक्ति है, काव्य की, पंक्ती मे,
तब ही तो है कवी उच्चतम शक्ती मे

है महादेवी भी, और शांता भी है,
संत, और मानसी , स्वर्णक़ुमरी  भी है,
संत मीरा बसे इन सभी रूप मे,
तब ही तो है कवी उच्चतम शक्ती मे

थे कनम, चेरुकड, और सी व्ही यहाँ,
मन्नूभाई, शमीम, रामचंद्रन जहाँ,
हेन्री, कुन्नीरमन सब है हरिवंश मे,
तब ही तो है कवि उच्चतम शक्ती मे

रामधारी यहाँ, और प्रीतीश है,
गीत है, भारती, और ताबिश है,
सच्चिदानंद मे है, और होमेन मे
तब ही तो है कवि उच्चतम शक्ती मे

हाँ विनायक से है, मैथिली तक सभी,
और शबाना भी है, और है अमित भी,
भाजपा मे अटल, है कुमार आप मे,
तब ही तो है कवी उच्चतम शक्ती मे

है सदा भावना मन मे इस देश की,
वेदि पर देश के दूं बली शीष की,
ना कभी कम पडू देश की भक्ती मे,
तब ही तो है कवी उच्चतम शक्ती मे

शुक्रवार
दि. 22 सितम्बर 2017
समय सायं 08:24 बजे
नवरात्रि - द्वितीय दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर

Thursday, September 21, 2017

कविता :- अंधभक्त? नही हिंदुभक्त

मित्रों
सादर वंदे मातरम्

मित्रों, ज्यूं मैने कविता लिखना शुरू किया,
तभी से मेरी रचनाए करीबी दोस्तों को दिखाना भी शुरू किया। मगर हिंदुत्व और देशभक्ती की प्रखर भावना के चलते मेरी बहुतांश रचनाए मेरे कुछ दोस्तों को एकसुरी लगने लगी। और उनके ऐसा कहेने मे कुछ गलत भी नही था। मगर आज की मेरी कविता थोडा अलग सूर आलाप रही है। आज के इस विषय से मेरे सभी मित्र बिलकुल आश्वस्त हो जाएंगे की भाई हाँ, बात जब अच्छाई और सच्चाई की हो तो मै पीछे नही हटने वाला।
हाँ मगर उनको यह भी ध्यान मे रखना होगा की आज की सच्चाई कल भूतकाल मे परिवर्तित हो जाती है।
और हमारे विचारधारा के लोग अच्छाई के लिये सदैव प्रयत्न करते रहते है, करते रहेंगे।

प्रस्तुत कविता मे मैने मा. प्रधानमंत्री जी को, आम इन्सान, जो उनके समर्थक है, उनके मन मे चल रही कशमकश से रुबरू कराने का प्रयास किया है।
प्रस्तुत है मेरा प्रयत्न -

कविता :- अंधभक्त? नही हिंदुभक्त

हाँ है हम सच्चे हिंदुभक्त
कहेने मे ना शरमाएंगे,
मोदीजी कुछ ऐसा कर दो
ना अंधभक्त कहेलाएंगे

जब छूता क्रूड ऑइल धरती को
डिजल क्यों  है भडका जी,
डलवा पेट्रोल गाडीयोंमे हर
जेब कहो क्यों कडका जी

काला धन ना होता काला
ये हम सब भी तो है जाने,
धन छिपा हुवा बाहर निकला 

पर हाथ आए तब ही माने !

जीडीपी देखो देश का कितना
गिरता चला जा रहा है,
खेती मे खस्ता हाल कृषक भी
मरता चला जा रहा है

पहले तो कुछ ना होता था
इसलीये आप को लाया है,
ऐसा ना हो इतना करके
हमने मुँहं के बल खाया है

जनता ने खाया घी तो वह
अब रूप तुरंतही चाहेगी,
सब कुछ हो चंगा जल्द उसे
देरी बिलकुल ना भायेगी



गुरुवार
दि. 21 सितम्बर 2017
समय सायं 07:04 बजे

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर

अनुवाद - ।। नवदुर्गा वंदन ।।

मित्रानो,
वंदे मातरम्
आज नवरात्रोत्सवारंभ. घटस्थापनेचा आज चा पहिला दिवस.
सगळेच जण सोशल मीडिया वर एकमेकांना शुभेच्छा पाठवत होते,
मी पण एक श्लोक छान वाटला म्हणून Whatsapp मध्ये Brodcast केला.
माझे सहकारी कर्मचारी मित्रवर्य श्री सागर तांदळे यांनी तो श्लोक वाचला आणि मला रिप्लाय केला की वरील श्लोकाचा मराठी अनुवाद कर.
मी त्यांना हो बोललो आणि पुढील पलार्धात अनुवाद रूपाने माझे आजचे मराठी काव्य तयात झाले.
वाचकांच्या सुविधे करिता सोबत संस्कृत श्लोक सुद्धा देत आहे.
आजच्या स्फुरणाची प्रेरणा, आमच्या सागर तांदळे सरांना शतशः आभार.
मी पोस्ट केलेला श्लोक
ब्रम्होवाच -
प्रथमं शैलपुत्री च
द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघण्टेति
कूष्माण्डेति चतुर्थकम्।।

पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं
कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति
महागौरीति चाष्टमम्।।

नवमं सिद्धिदात्री च
नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:
उक्तान्येतानि नामानि
ब्रह्मणैव महात्मना:।।

माझ्याद्वारे अनुवाद
ब्रम्हदेव म्हणतात -

पहिली ती पार्वती देवी,
दूसरी ब्रम्हचारिणी ।।
तिसरी चंद्रघंटा ती,
कुष्माण्डा चवथी झणी ।।

पाचवी स्कंदमाता ती,
सहावी कात्यायनी असे ।।
सातवी काळरात्री ती,
महागौरी आठवी दिसे ।।

नववी सिद्धीदात्री ती,
नवदुर्गा प्रसिद्ध या ।
ब्रम्हा ने वर्णील्या साऱ्या,
सद्भावे नमुया तया ।।




"घटस्थापना"
दि.२१ सप्टेंबर २०१७
गुरुवार
प्रेरणा :- श्री सागर तांदळे
©मंगेश पैंजणे
९१९४२२८७८७६९
कोल्हापूर
संदर्भ -
http://googleweblight.com/i?u=http://www.harekrsna.de/artikel/nava-durga.htm&grqid=PWZYqQ9k&hl=en-IN

कविता :- ममता राज आज और कल 

मित्रों,
वंदे मातरम्

हमारे पश्चिम बंगाल मे आज से ठीक पाँच दिन पहले मौलाना वारसी की अगुवाई मे रैली हो गई।
उस रैली मे हुए मौलाना वारसी के भाषण की एक विडियो क्लिप फिलहाल खूब वायरल हो चुकी है।
रैली का विषय था रोहींग्याओं का समर्थन।
पर बात सिर्फ समर्थन तक सीमित न रहते हुवे मौलाना अपने भाषण मे ऐसा कुछ कह गए, के सारे न्यूज़ चैनल वालों को डिबेट का विषय मिल गया।
क्या बंगला मे ममता दीदी वोट की राजनीति करती है?

उपरोक्त विषय पर बार बार चर्चा के बाद भी हम लोग क्यों समझना नही चाहते है के बंगाल की स्थिति क्या है?

तो प्राप्त परिस्थिती को देखते हुए बंगाल मे जो हो रहा है, और आने वाले सामी मे जो होगा इसे ले कर जो मै समझ पा रहा हूँ  उसी को इस प्रस्तुत कविता मे मै आप के सामने रखने जा रहा हूँ।  तो, कविता पसंद आए तो लाइक जरूर कीजिएगा। और आपके द्वारा दिये गए सुझाओंका सविनय स्वीकार मै करना पसंद करूंगा।
प्रस्तुत है

कविता :- ममता राज आज और कल

कब तक हम पुछेंगे के वह 
मत की राजनीती करती है ?
क्या हम सब की अक्ल बताओ 
मोटी घास सदा चरती है 

बच्चा बच्चा जाने दीदी 
कैसे कारज नित करती है 
दिखता नही वारसी क्यों के 
कुर्सी जाने से डरती है 

सत्ता के चाहत मे कुछ नेता 
गुंडों को पाला करते, 
देशहितों को बली चढा कर
बड़ी तोंद को पाला करते

दीदी रही सयानी ना अब
मर गई उनकी मतिया जी 
है ये तकाजा उमर का लोगों
दीदी हो गई सठिया जी 

अंधेपन मे खेल रही है 
आतंकी ज्वालाओं से
झुलस उठेगी, कुछ न बचेगा
सत्ता की मालाओं से

तभी अकल आएगी ठिकाने
जब वह घर मे बैठेगी,
मिलता जो नित नित यह मौका
अपने हाथ गवाएगी 

दि. 21 सितम्बर 2017
गुरूवार
समय प्रातः 7:37 बजे
©मंगेश पैंजणे
919422878769
कोल्हापूर

Wednesday, September 20, 2017

कविता :- सजल

मित्रों,
वंदे मातरम्

सुमित अवस्थी जी द्वारा आज का शब्द - सजल ।।
सुबह यह शब्द मैंने देखा और इस शब्द के कई मायने दृग्गोचर हो उठे। प्रस्तुत कविता के प्रत्येक चरण मे सजल इस शब्द के नए मायने को चित्रबद्ध करने का प्रयास मैंने किया है, जिसे मै आप के सामने रखने जा रहा हूँ। मेरी कविता का स्थायी भाव तो हमेशा से देशभक्ति ही रहा है। तो इसी भाव का वहन मै इस कविता के आखरी दो चरणोंमे बड़ी तीव्रता से कर रहा हूँ। तो, कविता पसंद आए तो लाइक जरूर कीजिएगा। और आपके द्वारा दिये गए सुझाओंका सविनय स्वीकार मै करना पसंद करूंगा।
प्रस्तुत है

कविता :- सजल

है जहाँ सूखा दिनों से 
और जहाँ जल की है खामी
जोड़ दे नदियाँ के हो जाए 
सजल यह मातृभूमी

है यहाँ रंजिश दिलो मे
धर्म और पंथों के चलते,
विश्वबंधू भाव से हो 
दिल सजल सब को संभलते 

 स्वार्थ की आदत पड़ी है
आज हम सबको सदी से,
देख अपनों को दुखी, हो
सजल और पूंछे खुदी से 

हाँ मगर है राष्ट्र सर्वोपरि
ये मन मे भाव होगा,
शरण आते देख आतंकी
सजल हो क्या मिलेगा?

आत्मसंरक्षण करें हम
शस्त्र  से औ सजगतासे,
देशबंधू के प्रती हो
सजल हम संजीदगीसे 

दि. 20 सितम्बर 2017
बुधवार
समय प्रातः 7:55 बजे
©मंगेश पैंजणे
919422878769

कविता :- सरस

मित्रों,
वंदे मातरम्
सुमित अवस्थी जी द्वारा आज का शब्द - सरस ।।
शब्द आँखो के सामने आया और मन मे भावना उठी के आदमी का जीवन गर सरस हो, तभी अपने आसपास जो लोग रहते है वह आपके तरफ आकृष्ट हो सकते है।
तो आदमी अपना जीवन सरस कैसे बनाए इस बारे मे मन मे उठे विचारो का परामर्ष मैने इस कविता मे चित्रबद्ध करने का प्रयास आप के सामने प्रस्तुत है।

कविता :- सरस
हो सदा यह यत्न अपना
सरस हो वर्तन मे अपने,
ना कोई उंगली उठा पाये
कभी जीवन मे अपने

लक्ष हो उंचा सदा ही
मार्ग पर चलते नियम से,
स्वच्छ हो चारित्र्य अपना
चाह हो यह नित स्वयं से

चाह से बिलकुल रहित हो
तब हमे यह जगत चाहे,
है अगर दातृत्व हम मे
क्यों जगत को हम ना भाये

सरस होना भी हमारा
हम को है कितना लुभाया,
चल पडो तुम भी हमारे
साथ गर तुमको है भाया


दि. 19 सितम्बर 2017
समय प्रातः 7:30
©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर

कविता :-यह कैसे इंसान

दोस्तों,
सादर वंदे मातरम

आए दिनो सबसे गर्म चर्चा अगर किसी विषय पर चल रही हो तो वह है रोहींग्याओ पर।
इसी सिलसिले मे एक ट्विटर पोस्ट पर किसी एक भाई का रिप्लाइ आया के भाई, रोहींग्या भी इंसान है, तो मैंने भी उसपर अपना मत रखा के भाई हाँ, है तो वह इंसान मगर जो दूसरों को इंसान नहीं मानते, और दूसरों को भेड बकरी की तरह काटने के फिराक मे रहते है।
मगर यह विचार मे मस्तिष्क मे घूमता रहा और आखिरकार इस कविता का निर्माण हुवा।
प्रस्तुत है आप सभी के सामने

 कविता :-यह कैसे इंसान

इंन्सां को जो ना इंन्सां समझे 
क्या वह इंन्सां कहेलाए,
तो बोलो देशवासियों क्यों
कुछ नेता हमको फुसलाए

वह नेता जो देते है दुहाई
रोहींग्या मासूमों की,
क्यों दिखती नहीं उन्हे  बरबादी
इन पंडित मज़लूमों की

काश्मीर मे फना हुए 
पंडित कई हजारों मे,
पर कुछ नेताओं की आत्मा तो
बसती सिर्फ मजारों मे

कुछ तो होगा उस देश का मत
जो इनको दिया निकाला है,
कुछ ऐसे करम किए है के
कर बैठे खुद मुह काला है 

बह उठी रक्त की नहर वहाँ
साधू, बच्चों, महिलाओं के ,
तो टूटा बांध शांति का औ
चल पड़ा सहित हथियारों के 

ऐसे हो गए जो विस्थापित
उनको दे शरण भला क्यों हम,
पहले से अपने भारत की 
विपदाएँ क्या लगती है कम?

ऐसे इंन्सां को इंन्सां कहेना
इंन्सां को मुमकिन ही नही,
क्यों के इन हैवानोको तो
इंसानियत पे यकीं नहीं 


समय प्रत ०१: १६ बजे
दि. २० सितंबर २०१७
©मंगेश पैंजणे
919422878769

Tuesday, September 19, 2017

सुन ले रोहींग्या . . .

दोस्तों,
वंदे मातरम्

गत कुछ दिन हर रोज सुनने मे आ रहा शब्द है रोहींग्या। और इस शब्द की व्याप्ती सिर्फ सुनने तक न रहते हुवे आगे चल कर हम लोगों के अधिवास के उपर खतरा बन कर मंडरा रही है।

अब तक हम सब लोग इस शब्द और इससे जुडी पुरी कहानी जान चुके है।

हम लोगो के बीच कुछ मानवतावादी इन लोगोंको हमारे देश मे लाना चाहते है,
इससे अच्छा हो, उन को कुछ सच्ची मानवता सिखाये, तो उन्हे उनका देश छोडना नही पडता।

इसी भावना को उद्धृत करने का प्रयास मेरी इस कविता मे मैने किया है।

प्रस्तुत कविता मे प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ पंक्ती के अंत मे तीन बिंदू लगाये है, वह तीन मात्रा का अवकाश चिन्हांकित करने हेतू लगाये गये है।


कविता :- सुन ले रोहींग्या .  .  .


सुन ले रोहींग्या .  .  .
मारे क्यों ढींग्या  .  .  .
बोधी जो पलटे तुझपे तो
क्यों बजी पूंगीया .  .  .

बरसों से तुम्हरी .  .  .
दुम है क्यों टेढी .  .  .
जा डाल उसे नल मे
वो रहे ना टेढी-मेढी .  .  .

मारे तू सबको .  .  .
जहाँ पर भी जाये .  .  .
ऐसे मे तुझको तेरा भी
ना कोई बुलाए .  .  .

तू खून का प्यासा .  .  .
है वहशी दरिंदा .  .  .
मरता अब ऐसे तू तुझको
ना छूए परिंदा .  .  .

मरते ना ऐसे .  .  .
न ये तुरबत होती .  .  .
रहते शांतीसे तो ना ये
कभी नौबत आती .  .  .


दि. 19 सितम्बर 2017
समय प्रातः 7:55 बजे
©मंगेश पैंजणे
919422878769

Monday, September 18, 2017

कविता - सहज

मित्रों,
वंदे मातरम्

सुमित अवस्थी जी द्वारा आज का शब्द - सहज ।।

बडीही सहजतासे शब्दोंका मेल मिलाफ कर के मेरी नई कविता आप के सामने प्रस्तुत है।

सन्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी को जब भी देखता हूँ, सुनता हूँ, तो मन मे विचार आता है,
क्या बहोतही सहजता से इस व्यक्ती ने यह स्थान, और यह ऊंचाई प्राप्त की होगी?
इसी प्रश्न का उत्तर, और उनके कार्य का परामर्ष मैने इस कविता मे चित्रबद्ध करने का प्रयास किया है।

कविता - सहज

सहज नही है भैय्या इतना
औरों से सुन लेना,
राह भरी है काँटोंसे
उसपर चलतेही जाना

प्रेम अडिग है देश के प्रती
शक्ती का यह दाता,
बुद्धी ज्यू ना माने, उनका
मन अनुभूती देता

जिनको यह दिखताही नही
उनही का स्वार्थ छिपा है,
खाओगे पटकनी, के उनपर
माँ की बडी कृपा है

सालों से मेवा खाने की
आदत इन्हे बदलनी,
सालों तक सेवा करने की
नई रीत है डलनी

हमको भी मित्रों सालों तक
धीरज रखना होगा,
धीरे धीरे राष्ट्र हमारा
प्रगती पथ पर होगा

दि. 18 सितम्बर 2017
समय प्रातः 7:29 बजे

©मंगेश पैंजणे
919422878769

Sunday, September 17, 2017

कविता:-  मराठवाडा गौरव काव्य

मित्रांनो,
वंदे मातरम्

आज मराठवाडा मुक्ती संग्राम दिवस. जाज्वल्य देशभक्ती ने उर भरून यावा, अशा थोर इतिहासाचे आम्ही सगळे पाईक.
नियोजनात नसताना बंधू रमाकांत यांचे मेसेज व्हाट्सअप्प वर आले की मराठवाड्याच्या गौरवास्तव काही लिहिशील का.
आणि जे स्फुरले ते आपणासमोर ठेवत आहे.
बंधूस्वरूपी प्रेरणेस शतशः आभार.

******************************
कविता:-  मराठवाडा गौरव काव्य

शूरवीरांची खाण असे
हा मराठवाडा,
संतांचे पदरज वाहतो
हा मराठवाडा ।।धृ।।

शिवशंभू हा देतो आशिष
जोतिर्लिंग तीन,
माय रेणुका, तुळजा रूपे
मायेची ही दोन,
धान्यही पिकवी धरती माता
पहा घडघडा
संतांचे पदरज वाहतो
हा मराठवाडा।।१।।

तीन्ही विद्यापीठामधुनी
ज्ञानार्जन जे करती,
वैज्ञानिक, वैमानिक, शिक्षक
घडती ते विद्यार्थी,
उत्थानास्तव देशाच्या मी
खडा बापुडा
संतांचे पदरज वाहतो
हा मराठवाडा ।।२।।

लेण्यासम कोरीव माणसे
इथली सगळी असती,
मायेने भरलेली त्यांची
मने सदा शोभती,
माणुसकीने ओतप्रोत
हा खडा अन् खडा
संतांचे पदरज वाहतो
हा मराठवाडा ।।३।।

सदैव आहे, अखंड राहील
देशाचा सांगाती,
हैद्राबादी वृत्तीला
देऊनिया मूठमाती,
कर्तृत्वाने चमको हा
बालाघाट कडा
संतांचे पदरज वाहतो
हा मराठवाडा ।।४।।

मराठवाडा मुक्ती संग्राम दिन
दि. 17 सप्टेंबर 2017
वेळ सायं 5 वा
प्रेरणा :- श्री. रमाकांत पैंजणे
परभणी

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
919422878769

कविता :- सप्रेम

दोस्तों,
वंदे मातरम्
आज news 18 india के अँकर सुमित अवस्थी जी ने ट्विटर पर "आज का शब्द" दिया था सप्रेम।
तो उसी शब्द को लेकर आप के समक्ष प्रस्तुत हो रहा हूँ।
भारत के वर्षो की संस्कृती का चित्रण मेरे टूटे-फ़ूटे शब्दोंमे मैने करने का प्रयास किया है।
आपकी सुचनाओं का सविनय स्वीकार होगा।

******************************
कविता :- सप्रेम

सप्रेम है, सस्नेह है
यह विश्वहित की भावना,
है यह हमारा खास गुण
हमरी यही पहचान ना!

हम ही सहिष्णू है सदा से
विश्व भर मे छा गये,
जो आक्रमण कर आ गये थे
वो यहीं के हो गये

उनको भी अपना मानते है
सभी का सब क्षेम हो,
और कामना बस है यही के
वह सदा सप्रेम हो

जो सहिष्णु ना हमे समझे
उन्ही मे खोट है,
आदमी की आदमी पर
इक बडीसी चोट है

आदमी है ही नही वह
वह तो आदमखोर है,
क्या करें, है चोर खुदही
फ़िर भी सीनाजोर है

प्रेम की इस भावना मे
सार ही तो है भरा,
समझ जाये जग ये सारा
प्रेम से है आसरा

।। मराठवाडा मुक्ती संग्राम दिन ।।
दि. 17 सितम्बर 2017
समय प्रातः 09:09 बजे

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
919422878769

Saturday, September 16, 2017

कविता :- राही

दोस्तों,
वंदे मातरम्

       आज news 18 india के अँकर सुमित अवस्थी जी ने ट्विटर पर "आज का शब्द" दिया था राही।
        तो उसी शब्द को लेकर बहोत दिनो बाद आप के समक्ष प्रस्तुत हो रहा हूँ।
        प्रस्तुत कविता मे प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ पंक्ती के अंत मे तीन बिंदू लगाये है, वह तीन मात्रा का अवकाश चिन्हांकित करने हेतू लगाये गये है।
         प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों से प्रेरित हो, उनके मनोनित अनुमती से, उनका उल्लेख मेरी इस कविता मे हुवा है। उस हेतू मै उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूँ।

*******************************
कविता :- राही

पी एम है राही .  .  .
और मै हूँ राही .  .  .
पाये अविचल पद देश मेरा
इच्छा है ये ही .  .  .

मन मे है भक्ती .  .  .
और तन मे शक्ती .  .  .
करने उक्ती को सिद्ध सदा
चलता है राही .  .  .

ना हमको लगता .  .  .
है बंगला गाडी .  .  .
जो प्राप्त स्थिती है उसमे ही
चलता है राही .  .  .

अब तक तो चले है .  .  .
और सदा चलेंगे .  .  .
जब तक न छूए भू शीर्ष स्थान
ना थकता राही .  .  .

दि. 16 सितम्बर 2017
समय प्रातः 11:10 बजे
©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769

Thursday, August 24, 2017

कविता :- टूटा ख्वाब

कविता :- टूटा ख्वाब

जिंदगी मे मै अकेला था
अकेला ही रहा,
ना कभी कोई मेरा था
और न कोई अब हुवा ।।

थे बडे सपने संजोये
जिंदगी भर के लिये,
हां हुवा वो ही हकीकत
ख्वाब जो टूटा हुवा ।।

गम भुलाने के लिये
सोचा की जाऊं मयकदे,
देखता हूँ पाँचसौ मीटर
तलक वो बंद हुवा ।।

जिंदगी ने जोर दे के
जब मुझे पूछा किया,
किस तरह कह दूं उसे की
मै मेरा भी ना हुवा ।।

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
दि. 24 अगस्त 2017
समय :- दोपहर 03:03 बजे