Sunday, October 1, 2017

विजय

विजय हो, सत्य की, देश मे, यूं सदा,
हो पराजित सभी देश की आपदा

हाँ लगे देर ही जीतने मे इसे
पर ना हो च्युत कभी सत्य फिर झूठसे

है ये इच्छा अगर मन ने हम सबही के
संग रहना हमे मिलके सच्चाई के

जातिगत भावना झूठ भडकायेगी
वो प्रजा मे सभी फूट डलवाएगी

आपसी मेल  हो हम औ तुम मे सदा
फिर न आ पायेगी देश मे आपदा

दि 18 अक्टूबर 2018
विजया दशमी

No comments:

Post a Comment