मुश्किल मे साथ सभी छोडे
उक्ती को अब पिटना होगा,
जीवन भर परछाई बनके
इस देश पे मर मिटना होगा
देखे हम सब जीवन मे
अपने साथ नही रह पाते है,
और साथ रहे जो जीवनभर
हम उसको जान न पाते है
आँखोपर जो पट्टी बांधी
उसको तो अब हटना होगा,
जीवन भर परछाई बनके
इस देश पे मर मिटना होगा
यह देश हमे देता सबकुछ
हम उसको क्या कुछ देते हैं?
उसकी रक्षा का भाव जगे
अग्रीम पीढी यूं संजोते हैं
दि. 1 अक्तूबर 2017
रविवार
©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769
No comments:
Post a Comment