हाँ प्रेम से है दुनिया कायम
सब ने नित ही यह माना हैं,
इंसानियत है प्रेम इसे
हिंदुत्व ने ही पहचाना हैं
अतिथी देवता सदा समझे
प्याऊ प्यासे को दे पानी,
इन्सां तो क्या भारत मे पंछी
भी पाते दाना पानी
इस प्रेम का एकही मतलब
जाने आज की यह दुनियादारी
पर प्रेम के सारे सच्चे रूप
दिखाए भारतभू प्यारी
खुद भूखा रहकर बच्चों को
खाना देने की जो सोचे,
ऐसे माँ-बाप यहाँ घर घर है
प्रेम जो बच्चोंपर सिंचे
©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
919422878769
No comments:
Post a Comment