मित्रों,
वंदे मातरम्,
कुछ अलग रंग की मेरी यह रचना।
समझने वालों को इशारा काफी है।
पढीये।
ना संस्कृती ना भावना
हाँ मन मे मेरे खोट है,
जब भी दिखे महिला मै सोचू
तन पे उसके शॉर्ट है
हाँ भैंस मेरे अकल की
घास ही नित चरत है,
अब खुदही मैं यह मानता
हाँ बुद्धी मेरी शॉर्ट है
जनता करे हडताल या
फिर देश खस्ताहाल है,
मेरी दिवाली, मैं विदेशों
मे रहूं खुशहाल है
सत्ता मुझे है लताडती
औ पक्ष तो कंकाल हैं,
हाँ तभी मैने जातिगत
बनवा दिया ये बवाल है
टूटे ये जनता जाती मे
संसाधनो की हानी हो,
मेरा कहाँ कुछ जात है
सत्ता मुझे बस प्राप्त हो
जनता नही, यह देश
टूटे मैं नही चिंता करूं,
अलगाववादी भावना
नित फले यह मन्शा करूं
मेरा यही इतिहास है
और यही मेरा वर्तमां,
इस मन्त्र से दशको थी
सत्ता यही मेरा आशियाँ
©मंगेश पैंजणे,
कोल्हापूर,
9422878769