वंदे मातरम
सुमित जी अवस्थी के द्वारा दिये गए शब्दों पर आधारित मेरी कविता आज 3 दिनों के बाद पोस्ट कर रहा हूँ। आज के इस कविता मे पिछले 3दिनों के शब्द प्रयोग मे लिए है।
आज की मेरी कविता आरती की बन गई है। शब्द थे आरती, प्रार्थना और अर्चना। वैसे तो आरती शब्द को ले कर एक साधारण कविता बनाना चाहता था मई, मगर कब पहली पंक्ति दूसरी और दूसरी पंक्ति पहली हो गई और कविता की आरती बन गई, मुझे पता भी नहीं चला।
और एक बताने योग्य बात यह की कल 29 को जब मैंने आरती पूरी की तब मेरी बहन, कु.चारुशिला जी ने मुझसे कहा, की नौ दिनों के देवियों के नाम के साथ नौ दिनों का जिक्र इस आरती मे हो ही गया है तो क्यों न विजया दशमी का भी उल्लेख इसमे न हो? दूसरे दिन सुमित जी द्वारा 30 तारीख को शब्द आया विजय। और मेरे बहन की वह इच्छा पूरी हो गयी। आरती के अंतिम चरण मे मैंने दशमी को अधोरेखित करने हेतु विजय शब्द का प्रयोग भी कर लिया है।
तो पढ़िएगा आज की यह रचना। आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।
मातृभू की आरती
नित्य दे आशीष हमको
मातृभू की आरती
मातृभू की आरती
मातृभू की आरती
यह हमारी स्कंदमाता
मोक्ष इसके चरण मे,
कष्ट हो सब दूर इस
कात्यायनी के स्मरण मे,
कालरात्रि रूप मे
मातृभू की आरती
मातृभू की आरती
गर बनें हम यूं उपासक
नित्य प्रार्थे मात को,
शत्रू सच मे देख लेगा
होत उसकी मात को,
विजय बन यह मातृभू
हम सब मे तब संचारती
हाँ चलो हम सब करें अब
मातृभू की आरती
शुक्रवार - शनिवार
दि. 29 और 30 सितम्बर 2017
समय 11:17 बजे
नवरात्रि - नवम दिन
©मंगेश पैंजणे
919422878769
कोल्हापूर