मंगलमय हो जगत सभी
यह विश्व भावना किसकी है,
इस परम पुनीत भरतभू मे
जन्मा जो हिंदू उसीकी है
उसका स्वरूप था राम कभी
मर्यादा जिसने सिखलाई,
वह कभी हुवा था योगेश्वर,
गीता जग को थी बतलाई
जग को दिखलाया शांती मार्ग
गौतम वह हिंदुभूमी से है,
औ पसायदान लिखा जग का
ज्ञानेश्वर भारतभूमी से है
फिरसे हिंदूध्वज लहराने
स्वामी विवेक जगभ्रमण करें,
केशव, माधव के मार्ग चलें हम,
तन राष्ट्रर्पण सदा करें
इनके अंकित पदचिन्हों पर
चलने की इच्छा रखता हूँ,
मंगलमय हो यह जगत सभी
मैं यही कामना रखता हूँ
दि. 6 जनवरी 2018
शनिवार
© मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769