Thursday, November 16, 2017

मौका

नकार मे भी छुपा हुवा
मौका मैं देख पा रहा हूँ,
उम्मीद पे दुनिया कायम है
आशा पे जिये जा रहा हूँ

वैसे तो खस्ता हाल हूँ मैं
इसका कारण भी मैं ही हूँ,
पर लूंगा उंची उडान के
पंखो मे ताकद मैं ही हूँ

खींचो मुझको, पर काट दो या
कर दो मेरी बदनामी तुम,
पर मेरी काबिलीयत को क्या
नाकारा कर पाओगे तुम

मन मेरा विचलित कर के
कुछ कार्य मेरा ढह पाओगे,
पर मेरा मन तो झरना है
पानी को रोक न पाओगे

दि. 6 जनवरी 2018

शनिवार
© मंगेश पैंजणे 
कोल्हापूर
9422878769

Wednesday, November 15, 2017

जुडना

यह कौन बता सकता यारों
जुडना नसीब मे किससे है,
औ पता नही हमको यह भी
संगत यह कितने दिन की है

मेरा प्रयास कुछ हो दुनिया
खुद के आँखो से देखे है,
मैं लाख भला चाहूं सबका
वह खुद के मन से आँके है

मैने भी मन को बना लिया
जुडना अब किसीं और से है,
चाह के भी रोक ना पाउंगा
अब नया दौर आने से है

जब तक था दाना पानी लिख्खा
तब तक ही रुक पाया हूँ,
अब नही रुका जाएगा के
मैं ही बाहर से आया हूँ

अच्छाई से जो दिया साथ
मैने ना अखरता लिया कभी,
जो कुछ भी मेरे पास पडा था
खुल्ले मन से दिया सभी

पर शायद मुझमे कमी कोई
अनजाने से ही रही कहीं,
और इसीलिये जुडना औरों से
मेरे लिये अब रहे सही

दि. 6 जनवरी 2018
शनिवार
© मंगेश पैंजणे 
कोल्हापूर
9422878769

Friday, November 10, 2017

धुंध

यह धुंध पडी है दिल्ली मे
क्या सचही मे वह कोहरा है,
मुझको लगता है साजिश का
तह गहराई से गहरा है

इस धुंध के कारण हम मित्रो
इतिहास हमारा भूल गये,
यह धुंध चढाई जिसने उनके
बोलो पर हम झूल गये

हस्तिनापूर था यही कभी
यह नाम भी अब तो नही बचा,
नाम तो क्या राहों ने भी 
आक्रांताओ का स्तवन रचा

अब तक दो सहस्र सालों मे 
कितने आक्रामक आए थे 
इन सभी बिदेसी लोगों ने 
यह बीज विषैले बोए  थे 

दूजे जयचन्द यहीं के थे
जिसने शत्रु का साथ दिया,
अपने छोटेसे स्वार्थ के कारण
भारत माँ का घात किया

भारत मे जाती कर्म से थी
पर आपस मे था मेल बड़ा,
ना चोरी थी, न भिखारी थे
मेकॉले भी था लुब्ध खडा

उनकी शिक्षा ने प्रथम हमारे
स्वत्व का पूर्ण विनाश किया,
फिर जाती की धुंदली रेखा मे
भेद ने सत्यानाश किया

जाती मे बांटो, राज करो
यह नीति बिदेसीयों की है,
सत्ता के प्यासे लोगों की यह
प्यारी राजनीति भी है
 
इन जयचंदों के पूतों ने 
बीजों को वृक्ष का रूप दिया 
इनहि विषाक्त वृक्षोंने मित्रों
धुंध को अब निर्माण किया

Thursday, November 9, 2017

सम्मान

तुझसे ही सम्मान है माँ
तुझसे ही यह जिंदगी,
इसलिये करता सदा से
आपकी मैं बंदगी

बात जब आती है माता
आप के सम्मान की,
शीश हाजिर है, बिना
परवाह अपने जान की

मातृसेवा मे अगर यह
जान भी दे पाऊँ मैं,
उच्चतम सम्मान को पा
धन्य ही हो जाऊँ मैं

हाँ यही सम्मान है माँ
मैं इसीको मानता,
जिंदगी क्या मौत क्या 
अब मैं नही पहचानता

Monday, November 6, 2017

बेहद

मित्रों,
वंदे मातरम 

दीपावली छुटटी के पश्चात आज बहुत दिनो बाद कुछ लिख पाया हूँ। सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिया गया आज का शब्द बेहद - इस कविता मे हर अंतरे मे प्रयुक्त है। 
प्रस्तुत कविता मे मैंने देश मे जो भी बेहद शुरू है और जो होना चाहिये उसे दिखाने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।


कविता :- बेहद
अभिव्यक्ती स्वातंत्र्य दिया है
हो पाये हम व्यक्त सही,
हद को लांघ बोल जाते
नेता गण यूंही सुनी कही

निष्कासित होते जो नित नित
देशबंधू वह दिखे नही,
रोहिंग्या मे बेहद आस्था
दिखलाते वह थके नही

बेहद बेशर्मी पाली है
कद्दावर नेताओं ने,
न्यायालय तक जाते ऐसे
सिब्बल, भूषण औ कितने

बेहद शर्म हमे आती
न्यायालय खुलते आधी रात,
आतंकी जी उठे चाहती
न्यायदेवता सारी रात

बेहद निर्ममता से मारा
जिसने निर्दोषों को भी,
खत्म करे वह जीकर उनके
बाकी परिपोषों को भी

ऐसे बेहद दुष्प्रचार से
घिरा पडा यह देश मेरा,
पुनः व्यक्तिनिर्माण करें
आओ सोचे हम जरा जरा

जब तक बेहद आत्मियता से
चाहें मातृभूमी को हम,
नाकारा इन्सां की मन्शा
नाकारा कर पाये हम

सोमवार

दि. 6 नवम्बर 2017 
समय  दोपहर 02:09 बजे

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर