Wednesday, September 20, 2017

कविता :- सरस

मित्रों,
वंदे मातरम्
सुमित अवस्थी जी द्वारा आज का शब्द - सरस ।।
शब्द आँखो के सामने आया और मन मे भावना उठी के आदमी का जीवन गर सरस हो, तभी अपने आसपास जो लोग रहते है वह आपके तरफ आकृष्ट हो सकते है।
तो आदमी अपना जीवन सरस कैसे बनाए इस बारे मे मन मे उठे विचारो का परामर्ष मैने इस कविता मे चित्रबद्ध करने का प्रयास आप के सामने प्रस्तुत है।

कविता :- सरस
हो सदा यह यत्न अपना
सरस हो वर्तन मे अपने,
ना कोई उंगली उठा पाये
कभी जीवन मे अपने

लक्ष हो उंचा सदा ही
मार्ग पर चलते नियम से,
स्वच्छ हो चारित्र्य अपना
चाह हो यह नित स्वयं से

चाह से बिलकुल रहित हो
तब हमे यह जगत चाहे,
है अगर दातृत्व हम मे
क्यों जगत को हम ना भाये

सरस होना भी हमारा
हम को है कितना लुभाया,
चल पडो तुम भी हमारे
साथ गर तुमको है भाया


दि. 19 सितम्बर 2017
समय प्रातः 7:30
©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर

No comments:

Post a Comment