मित्रों,
वंदे मातरम्
सुमित अवस्थी जी द्वारा आज का शब्द - सहज ।।
बडीही सहजतासे शब्दोंका मेल मिलाफ कर के मेरी नई कविता आप के सामने प्रस्तुत है।
सन्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी को जब भी देखता हूँ, सुनता हूँ, तो मन मे विचार आता है,
क्या बहोतही सहजता से इस व्यक्ती ने यह स्थान, और यह ऊंचाई प्राप्त की होगी?
इसी प्रश्न का उत्तर, और उनके कार्य का परामर्ष मैने इस कविता मे चित्रबद्ध करने का प्रयास किया है।
कविता - सहज
सहज नही है भैय्या इतना
औरों से सुन लेना,
राह भरी है काँटोंसे
उसपर चलतेही जाना
प्रेम अडिग है देश के प्रती
शक्ती का यह दाता,
बुद्धी ज्यू ना माने, उनका
मन अनुभूती देता
जिनको यह दिखताही नही
उनही का स्वार्थ छिपा है,
खाओगे पटकनी, के उनपर
माँ की बडी कृपा है
सालों से मेवा खाने की
आदत इन्हे बदलनी,
सालों तक सेवा करने की
नई रीत है डलनी
हमको भी मित्रों सालों तक
धीरज रखना होगा,
धीरे धीरे राष्ट्र हमारा
प्रगती पथ पर होगा
दि. 18 सितम्बर 2017
समय प्रातः 7:29 बजे
©मंगेश पैंजणे
919422878769
No comments:
Post a Comment