Sunday, September 24, 2017

कविता - अजब विरक्ती

मित्रों,
वंदे मातरम 

सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिया गया आज का शब्द है विरक्ति। सुमित जी के इस शब्द का अर्थ मैंने आज अलग रूप से लेते हुवे आज की यह रचना तैयार की है।
प्रस्तुत कविता मे मैंने दो सहस्त्र वर्षों से भारतीय समाज की "मै नहीं" भावना का जो विपरीत परिणाम भारतीय उपखंड पर पड़ा है, उसका ऊहापोह किया है। समाज मे रहते हुवे उसी समाज को मुझे कुछ देना भी मेरी बाध्यता होती है, इसी बात को हमारा समाज बार बार भूल जाता है और खुद को संकट मे डाल बैठता है। तो इस संकट की घड़ी मे हमे कैसे साथ रहना है, इस बारे मे भी मैंने मेरे अल्प मती से सुझाव देने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

कविता - अजब विरक्ती

हाँ सदा से है विरक्ती
भारती जनलोक मे !
क्यों बदलती भरतभूमी
पुनःपुनः परलोक मे  ?
 
तीन टुकड़ों मे यूं बटकर
हम न समझे आज तक,
समझ आएगी पचासों
हो न जाए जब तलक !

क्यों अहिंसा इन रगों मे
कूटकर है यूं भरी,
चलके बापू की पदों पर
शूरता कब की मरी 

है सहिष्णु या भुलक्कड़
ये हमे है देखना,
क्या ये दोनों गुण हमारी
खत्म करते चेतना 

हो प्रताड़ित भगिनी, बंधू
पर धरम के हो चले,
मै हूँ सुख मे आंख मूँदे
कुछ भी हो, कुछ भी जले

शौर्य का आशीष मांगे
आज माता शक्ति को,
खड्ग ले हम हाथ में औ
दे भगा हर शत्रु को

है अजब सी यह विरक्ति
क्या हो इससे फायदा,
ना पुनः खंडित हो भूमी
कर दो ऐसा कायदा

शनिवार
दि. 23 सितम्बर 2017
समय रात 11:59 बजे
नवरात्रि - तृतीय दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर


No comments:

Post a Comment