Wednesday, September 27, 2017

कविता - हाँ, है आसक्ती

मित्रों,
वंदे मातरम 

सुमित जी अवस्थी  के द्वारा दिया गया शब्द, आसक्ति - इस कवितामे उपरोधिक भाव से प्रयुक्त है।
प्रस्तुत कविता मे मैंने किसी देशभक्त की देश के प्रति आसक्ति को दिखाने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

कविता - हाँ, है आसक्ती

हाँ मैंने माना दुख का कारण
मूल रूप है आसक्ति,
गर हो आसक्ति ईश्वर के प्रति
सफल जन्म, पाये मुक्ति

मैंने तो माना है ईश्वर
अपने इस राष्ट्रपुरुष ही को ,
मै सदा रहूँ आसक्त इसी से 
अर्पण कर दूँ तन मन को 

मै क्यों न करूँ जीवन अर्पण
यह मेरा भाग्यविधाता है,
जल और अन्न आजीवन
यह ईश्वर मुझको ज़्यू देता है

आश्वस्त सदा खुशहाल ज़िंदगी
निर्भय हो कर जीता हूँ,
हो धन्यभाग इस मातृभूमी के
हित मे कुछ मै कर पाऊँ

पिछले कितने सालों मे कितने
आक्रमणों से जुंझे हम,
चाहते रोहिङ्ग्या को आश्रय दे
क्यों अब तक ना बूंझे हम 

पुरखों के शौर्य कर्म के कारण
मातृभूमि यह पायी है,
आंखे उनकी देंगे निकाल
जिसने भी नजर लगाई है 

सालोंतक लड़कर विपदा से
हमने नित पायी यह शक्ति,
अब भूमी रहे आपत्ति रहित
इतनी बस हमको आसक्ति 

रविवार
दि. 24 सितम्बर 2017
समय रात्रौ 11:17 बजे
नवरात्रि - पंचम दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर
 

No comments:

Post a Comment