Tuesday, September 26, 2017

कविता - सिर्फ उपलब्धि हमसे, तो ......

मित्रों,
वंदे मातरम 

पिछले दिनो देश की परराष्ट्र मंत्री श्रीमति सुषमा स्वराज जी ने UNO मे भारत का पक्ष बड़ी अच्छी तरह से रखा। और पड़ोसी देश पाकिस्तान का दहशतवाद पर ओढा नकाब फाड़ दिया। निश्चित रूप से देश हित की यह बात हुई। तो यह बात रखते हुए मा. मंत्री जी ने कहा की हमने पिछले साठ सालों मे बहुत सारे आविष्कार किए, जनता के आरोग्य सेवा मे इजाफा हुवा, वगैरा वगैरा। तो यह सुन के विपक्ष नेताओं का मन बड़ा विभोर हो उठा। इस प्रगति के लिए वह खुद ही अपनी पीठ थपथपाने लगे। मगर इसी समय मे बढ़े भ्रष्टाचार, आतंकवाद के लिए खुद को जिम्मेदार वह कभी मानेंगे नहीं। तो यह आईना मैंने इस कविता मे उन्हे दिखाने का प्रयास किया है।
तो जरूर पढ़िएगा । आप के सुझावों का सविनय स्वीकार होगा।

कविता - सिर्फ उपलब्धि हमसे, तो ......

हाँ है उपलब्धी पायी
आझादी के सत्तर सालो मे,
पाया है इसको मेहनत से
भारत के रहनेवालो ने

लेने की श्रेय मची है देखो
होड पार्टीयों मे कितनी,
सब कहेते उपलब्धी हमसे
तो भ्रष्ट व्यवस्था क्यों इतनी

जब जब दी कोई योजना
उसमे किया तुम्ही ने घोटाला,
देश का भला इकाई, खुद का
भला दस गुना कर डाला

जनता थी आकृष्ट तुम्ही से
थी वह तुमसे ही प्रेरित,
भ्रष्टाचार हो चला वर्धित
झूठ हो उठा प्रतिबिम्बित

करते सच्चे मन से सेवा
होते सेवक ज्युं सही भले,
आदत थी मेवा खाने की, क्यों
तुलना करने को निकले

तुलना करने की है जल्दी
तो समय जरा ढल जाने दो,
होने दो सत्तर साल जरा
तुम बराबरी हो जाने दो
 
है रुकने की हिम्मत इतना
तुम रुक ना सकोगे बाबूजी,
खा सालों से पिछले हांथो
कबके हो गये तुम खाबूजी

देते हो दुहाई लोकतन्त्र की
लोकतन्त्र तुम क्या जानो?
परिवारवाद से बंधे हुवे
प्रत्याशित को तुम ना मानो?

ना माने पी. एम. को अपना
पुछें तो कहोगे माने है,
करनी और कथनी मे अंतर
करनी कुछ और बखाने है

मंगलवार
दि. 26 सितम्बर 2017
समय रात 09:24 बजे
नवरात्रि - पंचम दिन

©मंगेश पैंजणे

919422878769
कोल्हापूर


No comments:

Post a Comment