Saturday, October 14, 2017

हमसे सीखे

मित्रो,
वंदे मातरम,

गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजकारण जोरों पे है।
और राष्ट्रीय पक्ष काँगेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी तुफानी दौरे मे तुफानी भाषणबाजी कर रहे है। उनके जैसे बनना हर काँग्रेस कार्यकर्ता का सपना हो सकता है।
तो यह कविता उन्ही के विगत यादों को संजोते हुए उन्ही को समर्पित है।

बेमतलब की बातें
करना हमसे सीखे,
महिला शौचालय मे
जाना हमसे सीखे

बिनब्याहे रहना हो
वो भी हमसे सीखे,
आलू की फॅक्टरी
लगवाना हमसे सीखे

शॉर्ट मे लडकी देखे
कैसे हमसे सीखे,
फर्जी हिंदू बनना
कोई हमसे सीखे

मनरेगा को कुछ भी
कहना हमसे सीखे,
पुरुष को महिला कहके
बुलाना हमसे सीखे

जीजा को कद्दावर
करना हमसे सीखे,
रहना महिनों तक
विदेश मे हमसे सीखे

बार बार मुँह के बल
खाना हमसे सीखे,
पार्टी को खुद ही
दफनाना हमसे सीखे

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769

No comments:

Post a Comment