चाँद मेरा तू ही है
और चाँदनी भी तू ही है,
जो दिया तूने दिया
जीवन मेरा अब तू ही है
हाँ यहाँ मैंने भी देखा
जी लुटा गैरों पे ही,
क्यों द्रवे उनका कलेजा
यूं सदा औरों पे ही
इसलिए आराध्य जीवन
का मेरे अब तू ही हैं,
हाँ मेरा भगवन्, मेरा जीजस्,
मेरा रब तू ही हैं
राष्ट्र ही करता सदा
जीवन में सबके रोशनी,
चाँद जैसे प्यार से धरती
पे डाले चांदनी
दि. 15 जनवरी 2018
सोमवार
© मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769
No comments:
Post a Comment