साल सत्रह कुछ पलों मे
हो चलेगा अब इति,
आगमीत इस साल मे
पाये सभी हम सन्मती
चल पडे है हम सदा से
सब को होना है इति,
जगत की यह रीत है
छूटा कहाँ कब को मती?
संग छोडो व्यसन का
पहूँचाय जो हमको क्षती,
साथ आयेगी हमारे
अब तो बस सत्संगती
क्यों बिदेसी संस्कृती मे
हम ढले अब तक भला?
मूषकों के घर में करता
सांप क्या उनका भला?
श्रेष्ठतम इस भरतभू मे
जन्म ज्यूं हमने लिया,
नाम हो इसका करे कुछ
व्रत ये है हमने लिया
No comments:
Post a Comment