कविता :- टूटा ख्वाब
जिंदगी मे मै अकेला था
अकेला ही रहा,
ना कभी कोई मेरा था
और न कोई अब हुवा ।।
थे बडे सपने संजोये
जिंदगी भर के लिये,
हां हुवा वो ही हकीकत
ख्वाब जो टूटा हुवा ।।
गम भुलाने के लिये
सोचा की जाऊं मयकदे,
देखता हूँ पाँचसौ मीटर
तलक वो बंद हुवा ।।
जिंदगी ने जोर दे के
जब मुझे पूछा किया,
किस तरह कह दूं उसे की
मै मेरा भी ना हुवा ।।
©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
दि. 24 अगस्त 2017
समय :- दोपहर 03:03 बजे
No comments:
Post a Comment