Thursday, August 10, 2017

कविता :- धार्मिक रक्षाबंधन

एक क्रिकेटर ने हांथपर राखी बांध social media पर फोटो क्या update कर दी, देश का माहोल बिगडने के आसार दिखाई देने लगे,
मेरे मन मे उठे विचार इस कविता के माध्यम से आप तक पहुँचा रहा हूँ।

********************************

धार्मिक रक्षाबंधन

कहेते है हम है स्वतंत्र
कैसे इसपे मै यकीं करूं,
राखी बांधे कोई खिलाडी
क्यों हो जाये बवाल शुरू ।।१।।

रक्षा की भावना प्रबल हो
ये उत्सव का मर्म सही,
जो बंधवाए राखी उसका
क्यों आ जाए धर्म वहीं ? ।।२।।

और हां देखो सब कहलाते
भारत के यह सेक्युलर,
क्या हम सीखे इनसे कैसे
स्वधर्म मे हो पर्टिक्युलर ।।३।।

भारत मे कहेते है सारे
धर्म पंथ तो समान है,
राखी जो बांधे हाथोंपर
क्यों कहे कोई ये हराम है ।।४।।

क्यों मुझको सिखलाते हो
क्या तुम्हे कोई और काम नही?
औरों को मत टोको देखो
खुद के घर मे राम नही ।।५।।

बेटा होगा मुहं फेरे और
बेटी तो ना सुने जरा,
उपरसे बिवी तुम्हरीही
तुम्हे सुनाये भला बुरा ।।६।।

मुझको समझे क्या है सही और
क्या करना दुशवार नही,
गांठ बांध लो मन मे यह तुम
धर्म के ठेकेदार नही ।।७।।

मै सुनता हूँ अपने मन की
बंद करो तुम बडबोला
खबरदार मेरे बारे मे जो
दोबारा मुहं खोला ।।८।।

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
919422878769
दि. 9 अगस्त 2017
समय :- रात्रौ 11:43

No comments:

Post a Comment