दो दिनोंसे गोरखपुर सरकारी असप्ताल मे
घटी घटनाओ को सुन मन दहेल उठा।
पहले ऑक्सिजन की कमी के कारण से व बाद मे दो सालोसे लगातार इस किसीं असाध्य बिमारी के कारण मृत्यू की खबर सामने आई।
अब तो ये भी खबर है के शायद ये सब घटनाक्रम किसीं साजिश की तहेत भी हुवा हो सकता है।
राजकीय व्यक्ती का यह मृतक के मस्तिष्क के ऊपर रखा मक्खन खाने का प्रयास भी इन सब घटनाओंके कारण स्पष्ट रूप से दिखाई पडा।
तो दोनो ही परिस्थितीयों के विचार मंथन स्वरूप निम्नांकित रचना साकार हुई।
सविनय प्रस्तुत है -
********************************
कविता :- गोरखपुर का जिम्मेवार कौन?
देखो कितनी ध्वस्त हो गयी,
इनकी सारी मन्शा,
लगे हाथ रो लो इतना के
पुरी हो अखिलाषा
पीटो छाती, कर लो मातम
कितने प्यारे बच्चे,
शायद जाते जाते कर दे
अपने काज वो अच्छे
हो जाये ज्यूं ऊच नीच ये
स्वार्थहि अपना देखे,
नही किसी से मतलब, बस
सत्ता का सपना देखे
पिछली थी सरकार तभी भी
कितने लोग मरे थे,
जनता की याददाष्त होती
कमजोर कोई कहेते थे
मरते बच्चे, उजडते चमन
कितनेही लोगों के,
लाईलाज बीमारी तुम
निजाद पाओगे कैसे
इलाज से बेहतर है पुरी
सावधानी बरते हम,
ना हो कोई असाध्य पीडा
ये मन्शा करते हम
©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
दि. 13 अगस्त 2017
समय :- रात्रौ 10:20
********************************
No comments:
Post a Comment