Thursday, August 17, 2017

कविता :- भारत के स्वर्णेतिहास से प्रेरणा

वंदे मातरम् ,
15 ऑगस्ट 2017,
भारतीय स्वतंत्रता दिवस, आज के इस मंगल पर्व पर भारत का स्वर्णेतिहास तरल रूप से मन को विभोर कर रहा है।
जो मैने इस कविता मे निबद्ध करने का प्रयास किया है।
सादर प्रस्तुत है -

********************************

कविता :- भारत के स्वर्णेतिहास से प्रेरणा

आइये संकल्प कर ले
आज के इस शुभ दिवस पर,
वंद्य है भारत हमे यह
भावना हो नित निरंतर

राम पुरुषोत्तम यहां के
हम जिये पथपर उन्ही के,
प्राप्त कर लेंगे अलौकिक
कीर्तीशिखरों को जगत के,
है हमे बस ध्यान रखना
मन अडिग हो राम पथपर

दी हमे गीता जिन्होने
जानते हम कृष्ण जिनको,
कठीण प्रश्नोकी सुलह दे
है सदा जो वंद्य हमको,
नित्य है यह मार्गदर्शक
कर्म करते हम निरंतर

शांतीपथ का मार्ग दे जो
ऋषभ औ गौतम यहीं के,
प्राप्त करता शीर्ष पद
भारत इन्हीके पथ पे चल के,
कर स्मरण इस दिव्यता का
शीश झुकता है यहां पर

है शिवाजी और राणा
और गुरुगोबिंद यहां के,
झाँसी रानी और तारा
और अहिल्या थी जहाँ पे,
थक ही जाये यह जिव्हा पर
हम इन्हे करते नियत स्मर

सप्तसिंधू की है भूमी
अनगिनत जो रत्न निपजे,
है हमारा भाग्य यह के
इस जगह पर हम है उपजे,
कार्य कुछ ऐसे करे के
नाम हो इसका दिगंतर

©मंगेश पैंजणे
दि. 15 अगस्त 2017
समय प्रातः 8 बजे

********************************

No comments:

Post a Comment