रक्षाबंधन
भारत अपनी माता है,
कहेने मे क्या कुछ जाता है!
आवो हम सब मिलकर सोचे
क्या यह माँ को भाता है?
सोचो क्या दिन देख रही है
हम सब की यह मातृभूमी,
अंदर और बाहर से देखो
कुरेदती क्यों शत्रू कृमी ?
कैसे रक्षा करे स्वयं की
इस आपद परिमाणों मे,
जब वह देखे उसके सब
सपूत लडते अनजाने मे ।।
रक्षाबंधन के दिन
राखी बहेनों से बंधवाय रहे,
कैसे प्यारी भारत माँ की
रक्षा हम करवाय रहे?
माँ भी तो होती है बहेना
ये भी हम को ध्यान रहे,
है यह गहेना अमूल्य इसका
सदैवही सम्मान रहे।।
शत्रू देश, आतंकी और
भ्रष्टाचारी को बतला दो,
अब तुम्हरी है नहीं खैर
जागा सपूत है बतला दो ।।
बिना देख जाती हम सेवा
हर समाज की नित्य करें,
अग्रीम पिढी के मनमे यह
राष्ट्रभाव विकसित करें ।।
जब यह देखेगी भारत माँ
एकजूट हो रहे सपूत,
रक्षा की जिम्मेवारी अब
उठा रहे है वीर सपूत ।।
नजर उठा कर देख सके ना
शत्रू कभी फ़िर हमरी ओर,
आँखे पल मे ले निकाल
ऐसे अपने सब प्रबंध हो ।।
फ़िर तो कोई भारतीय
परदेस कभी ना जायेगा,
क्यों की भारत यही समय से
विश्वगुरू कहेलायेगा ।।
देगी सौ आशिष माँ कहीं
ना कमी कोई रहे जायेगी,
मातृभूमी अपने जीवन मे
पूर्ण सफलता लायेगी ।।
********************************
रक्षाबंधन दिन के अवसर पर एक सवाल दिल मे उठा।
भाई ने बहेन की रक्षा के सिवाय समाज, देश और धर्म की रक्षा कौन करेगा?
तो इस सवाल के जवाब के खोज मे यह कविता का निर्माण हुवा।
दि. 07 अगस्त 2017
समय :- सायं 6:25 बजे
©मंगेश पैंजणे
919422878769
No comments:
Post a Comment