Monday, August 14, 2017

कविता:- मेरा ही सही - कबतक

दोस्तों,
वंदे मातरम् ,
आज नई खबर मिली के प. बंगाल की मुख्यमंत्री जी ने अपने राज्य मे यह अध्यादेश निकाला है, की कोई भी केंद्र के आदेश का पालन करना जरुरी नही है। खास तौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जो आदेश केंद्र द्वारा दिये गये है उनके बारे मे यह खबर निर्देश करती है।
चलो,
मुझे नया विषय मिल गया।
कविता प्रस्तुत है :-

*************************
कविता:-
मेरा ही सही - कबतक

जब हृदय कहेगा मन से,
मै नही बाध्य सुनने को,
क्या होगा मुमकिन बोलो,
यह साध्य कभी भी तन को

जब चिल्लाये अधिकारी
तो छोडे काम अधूरा,
ऐसे दफ्तर का यारों
हो बेडागर्क ही पूरा

माँ डाँटे जब बच्चे को
तो उसका चाहे अच्छा,
ना समझे माँ की बातें
बच्चा तो होवे बच्चा

छोटे तो समझ भी जाये
होते कुछ ऐसे जंत्री,
करते भी तो क्या करते
जब ना समझे मुख्यमंत्री

यह देश भी तो एक तन है
या जैसे कोई दफ्तर,
और माँ जैसे शासन है
करना होता है आदर

वह कभी नही यह सोचे
हानी हो मेरे वतन की,
पुरा जीवन कर अर्पित
है इच्छा राष्ट्रोन्नती की

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
दि. 14 अगस्त 2017
समय :- सायं 4:14

No comments:

Post a Comment