Wednesday, August 9, 2017

कविता :- विश्वासार्हता

विश्वासार्हता

मनुष्प्राणी का स्थायीभाव यह
खुद की बस सोचा करना,
कैसे हम विश्वास करे
किस पर के वो कितना अपना?

कुछ है बंधू सरल मनोमय
रखते मन मे देश विकास,
पर ना होते सब हमजैसे
रखते हम जिनपर विश्वास ।।

छल औ कपट के ऐसे क्षण मे
याद आ रही एक कथा,
बरसों से अपने गुणिजन ने
मंथन कर बतलाई व्यथा ।।

दो थी बिल्लीयाँ और इक बंदर
दोनो लाई थीमक्खन,
उनको था न पता के कैसे
है इस बंदर के लक्खन ।।

दोनो थी आश्वस्त बिल्लीयाँ
बंदर मक्खन बाँट रहा,
मक्खन दिखा दिखा कर बंदर
खुद ही पुरा चाँट रहा।।

आज के दो बिल्लीयाँअलग है,
बंदरतो ललचाया है,
सत्ता का माखन है मित्रो
धोखा देना जायज है ।।

*******************

आज सुबह गुजरात की तीन सीट का परिणाम news मे देखा।
मन मे उठे सवाल इस कविता के माध्यम से आप के सामने प्रस्तुत है।
यह कविता जो विचार प्रस्तुत करती है वह पूर्णतया मेरे खुद के विचार है, उनका किसी पार्टी या किसी संगठन से कोई संबंध नही है।

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769

No comments:

Post a Comment