वंदे मातरम्
सुबह हुई है जागो मित्रो
कह लो वंदे मातरम्,
मेरा भी स्वीकार करो तुम
दिल से वंदे मातरम्
बरसों से कहेते आये है
हम सब वंदे मातरम् ,
फ़िर भी भरा नही दिल
कहेते कहेते वंदे मातरम्
राष्ट्रभाव से जी भरता जब
कहेते वंदे मातरम् ,
क्यों कुछ मुल्ला कतराते
कहेने मे वंदे मातरम्
कई मुल्क अपनेहि वतन को
कहेते वंदे मातरम् ,
छपता था लाहोर मे पैतीस
मे भी वंदे मातरम्
हम ने पायी आझादी
गाकर ही वंदे मातरम् ,
दोहराए इतिहास को हम
कह कर के वंदे मातरम्
लिखते, गाते, कहते जाये
हम सब वंदे मातरम् ,
स्वतंत्रता का दिव्य मंत्र यह
अपना वंदे मातरम्
*****************************
आज सुबह whatsapp ग्रुप मे शुरुवात वंदे मातरम् से हुई।
सिर्फ दो शब्दों से दिन शुरु करने के बजाय उसी वंदे मातरम् को कविता मे पिरोने का प्रयास, आप के सामने प्रस्तुत है।
दि. 8 अगस्त 2017
समय सुबह 8:09 बजे
©मंगेश पैंजणे
919422878769
🙏🏻🚩🚩🚩
No comments:
Post a Comment