Tuesday, August 8, 2017

कविता :- राजकीय पत्थरबाजी


राजकीय पत्थरबाजी

पथ्थर तो होता है पथ्थर
काश्मीर हो या गुजरात,
फर्क तो होता है मोटीफ का
उठता है कब, क्यों ये हाथ.

जाती सत्ता देख हाथ को
काम कहीं अब बचा नही ,
गाडी पर आये पत्थर
तो शोर शराबा मचा रही

गुजराती तो निपट रहे है
पानी की बौछारों से
काश्मीर का प्रश्न अलग है
सुलग रहा है सालों से

ये भी इनको याद नहीं है
रुला रही जाती सत्ता
जैसे के इस देश पे मानो
इन्ही लोग की है मत्ता

हम सब को माना है नादां
पर कब तक ये मानेंगे,
बिठा घरोंमे ऐसोंको अपना
परचम लहराएंगे

।। वंदे मातरम ।।

दि. 5 अगस्त 2017
समय दोपहर 2:36 बजे

काँग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इनके वाहन पर हुवे पथराव से प्रेरित हो कर लिखित।

©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
919422878769

4 comments: