शीलवंत से शीलभ्रांत हम
निकल पडे है होने को,
बुद्धी, भूमी खो चुके, अभी
सर्वस्व हमारा खोने को
अविचारी से व्यभिचारी
बनवाके हमको छोडेंगे,
एकपत्नीव्रत से हमको
पशुश्रेणी मे यह जोडेंगे
एकपत्नीव्रत से हमको
पशुश्रेणी मे यह जोडेंगे
यवनोंसे लेकर अंग्रेजो
तक ले भागे हो पायेगा,
लूटा धन ज्ञान यहां से जो
वह क्या कर वापस आयेगा?
सच मे क्या हम अविकसित थे
कब तक यूँँ सहना होगा
धूल हटा मती की हमको
अपनो से अब लडना होगा
No comments:
Post a Comment