Wednesday, October 3, 2018

आज का शब्द है- कला!

कविता कला का ऐसा रूप है अनूप भाई,
सूर्य जो ना देखे वो कवीही देख पाता है ।

हो विवेक जिसका सजग औ सचेत ऐसा
आदमी सुबोध लेख लिखे चला जाता है ।

जिसकी नजर मे हो सुंदरता जमी हुई
चलचित्र अकूत बनाता चला जाता है ।

आती नही एक भी कला जिस मनुज को वो
सिंग पूछ विहीन पशूही कहलाता है ।।

No comments:

Post a Comment