Friday, October 12, 2018

देवीमाँ के पंडाल मे उत्साह

अंबा माता की सेवा में भक्तगण जमते हैं
मंडप में चैतन्य अनूप भर जाता है।

बैठती हैं पालकी मे माता रोज़ सायंकाल,
कंधेपे भगत उन्हे मंदिर घुमाते हैं।

बच्चे, बूढे़, महिला आरती मिल करते हैं
दांडिया का नृत्य मन मे उभार लाता हैं ।

ऐसा हैं पन्हाला यहाँ देवी के पंडाल मे जो
उत्साह हैं लिखने मे कवी थक जाता हैं ।।

No comments:

Post a Comment