दोस्तों,
वंदे मातरम्
आज news 18 india के अँकर सुमित अवस्थी जी ने ट्विटर पर "आज का शब्द" दिया था राही।
तो उसी शब्द को लेकर बहोत दिनो बाद आप के समक्ष प्रस्तुत हो रहा हूँ।
प्रस्तुत कविता मे प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ पंक्ती के अंत मे तीन बिंदू लगाये है, वह तीन मात्रा का अवकाश चिन्हांकित करने हेतू लगाये गये है।
प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों से प्रेरित हो, उनके मनोनित अनुमती से, उनका उल्लेख मेरी इस कविता मे हुवा है। उस हेतू मै उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूँ।
*******************************
कविता :- राही
पी एम है राही . . .
और मै हूँ राही . . .
पाये अविचल पद देश मेरा
इच्छा है ये ही . . .
मन मे है भक्ती . . .
और तन मे शक्ती . . .
करने उक्ती को सिद्ध सदा
चलता है राही . . .
ना हमको लगता . . .
है बंगला गाडी . . .
जो प्राप्त स्थिती है उसमे ही
चलता है राही . . .
अब तक तो चले है . . .
और सदा चलेंगे . . .
जब तक न छूए भू शीर्ष स्थान
ना थकता राही . . .
दि. 16 सितम्बर 2017
समय प्रातः 11:10 बजे
©मंगेश पैंजणे
कोल्हापूर
9422878769
Nice sir
ReplyDelete