Sunday, December 31, 2017

छद्म धर्मनिरपेक्षता

देश मेरा है धर्मनिरपेक्ष
लोग यहाँ है बटे हुवें,
बडी बडी बातें मूल्योंमे
समाज मन है छटे हुवें

जैसी कथनी, वैसी करनी
बस यूंही लिखते हो क्या?
इसी लिये मैं पूछ रहा हूँ
जाति आपने छोडी क्या?

आरक्षण मिलता हो तब तो
हूँ मैं ढिमका जाती का,
और नही हो रहा गुजारा
तो मैं पिछडे जाती का

मैं बतलाता मेरी जाती
इसमे कोई हर्ज नही,
बतलाए कोई और वोही
दे मुझे सुनाई तर्ज कोई

क्यों इस तरह दोगला हूँ, या
कान मेरे बजते है क्या?
इसी लिये मैं पूछ रहा हूँ
जाति आप ने छोडी क्या?

गैर जाती मे बोलो कितनी
बेटी ब्याही जाती है?
ब्याहना चाहें ऐसे कितने
लडके मारे जाते हैं?

जो चाहता है जाती हटे
उसकी भी जाती खोजते है,
ऐसे बिरले भाईबंद जाती
को खुद सहेजते है

फिर भी रखिये याद सदा
के देश है अपना धर्मरहित,
शायद कहते कहते समझूं
मतलब इसका गर्भगहित

2 comments:

  1. Badhiya...पन जात नाही ती जात... शेवटी

    ReplyDelete
    Replies
    1. होय, तेच तर मुख्य आहे

      Delete